Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर(दीप): जमशेदपुर के सोनारी स्थित आदर्शनगर निवासी 10 वर्षीय निशु कुमार पटाखा के बारूद में आग लगाने के दौरान झुलस गया. इधर निशु की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग उसके पास पहुंचे और आनन फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. निशु के चेहरा और हाथ झुलस गया है. पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि निशु को मां काम करने बाहर गई थी. इधर मां के जाने के बाद निशु पटाखा जला रहा था. पटाखा नहीं जलने पर उसने पटाखा के अंदर का बारूद निकाला और उसे जलाने का प्रयास कर रहा था. इतने में वह आग से झुलस गया.

Advertisements

You missed