Spread the love

Corona Bulletin …

रांची में कोरोना संक्रमितों की संख्या 43 से अधिक,

झारखंड में कुल कोरोना के 111 एक्टिव मरीज…..

रांची,ब्यूरो : झारखण्ड में फिर कोरोना की लहर बढ़ता जा रहा है । ऐसे में लोगों को सर्तकता रहना जरूरी है वर्तमान राज्य में कोरोना के 111 एक्टिव मरीज है। जबकि सबसे अधिक रांची में 43 मरीज एक्टिव बताये जा रहे है।

शनिवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोकारो से दो, देवघर से एक, धनबाद से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से चार, रांची से तीन, सिमडेगा से दो और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,303 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 27 लाख, 26 हजार, 151 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 111सक्रिय केस है। कोरोना से चार लाख, 36 हजार, 862 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 330 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Advertisements

You missed