Advertisements
Spread the love

राजनगर : पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में निकाला गया तिरंगा यात्रा…

रविकांत गोप… ✍️

Advertisements

• राजनगर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारत -पाकिस्तान युद्ध के बाद देश के शौर्य वीर सैनिकों के सम्मान में पुर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को राजनगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई,इस यात्रा में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा राजनगर के सहदेव महतो चौक से प्रारम्भ होकर राजनगर बाजार होते हुए रामदु हांसदा चौक तक पहुंची, वहां से पुनः सहदेव महतो चौक में पहुंचकर सम्पन्न हुई,इस दौरान भारत माता की जयकारों से पूरा राजनगर गूंज उठा।
मौके पर पुर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चम्पाई सोरेन ने कहा कि देश को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए जो भी प्रयास किए जा रहे हैं, हम उसके साथ हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ देश की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल है और इसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा हमारे देश के सैनिकों पर हमें गर्व है,और उनका दिल से सम्मान करते है।उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई दी।

इस मौके पर चम्पाई सोरेन के पुत्र बबलू सोरेन, सिमल सोरेन, मेघराय मार्डी, मुखिया राजो टुडू, नमिता सोरेन, निंबू प्रधान, मिथुन कुंभकार, हीरालाल सतपथी, छायाकांत गोराई, सोनाराम बोदरा, बलदेव मंडल, करमु पान, जयराम मुर्मू, पिंकी बरदा, उज्जवल मोदक, विनोद ज्योतिषी, हरे कृष्ण प्रधान, सतीश शर्मा, सुराय मुर्मू, खिरोद महतो, अमरनाथ गोप, सोमनाथ गोप, रवि महतो, मनसा लोहार, जमीनी महाकुड़, चतुर्भुज प्रधान, विरेन्द्र दास आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

You missed