Advertisements
Spread the love

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सरायकेला-खरसावां जिला चुनाव को लेकर गुरुवार को सात पर्दों के लिए भरे गए नामांकन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

Advertisements

सरायकेला-खरसावां पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। जिसके तहत गुरुवार को सरायकेला स्थित एसोसिएशन के कार्यालय में सात पदों के लिए नामांकन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव पद के लिए चार, संयुक्त सचिव पद के लिए तीन, केंद्रीय सदस्य के लिए तीन, अंकेक्षक के लिए चार व 60 डेलिगेट प्रतिनिधि के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

पर्यवेक्षक के रुप में छोटेलाल महतो मौजूद रहे। बताया गया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को स्क्रूटनी की जाएगी और सात जनवरी को मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसी दिन मतगणना कर शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिले में करीब 850 वोटर इस चुनाव में मतदान करेंगे। किए गए नामांकन के तहत अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र मुंडा, रमेश पांडेय, विकास विश्वकर्मा व प्रियंका भारती। उपसभापति पद के लिए बिन्दू भूषण मरांडी, मनोज कुमार यादव, राजेश हेस्सा।

सचिव पद के लिए राजेन्द्र खाखा, मनोज उरांव, सकलधर महतो, श्रावणी कुमारी। कोषाध्यक्ष पद के लिए बबलू मुर्मू, मांगरा मुंडा, बुधन सिंह तुबिद, मो शमीम। संयुक्त सचिव पद के लिए तरुण कुमार महतो, सूर्य प्रकाश तिवारी, कमल किशोर बोबोंगा। केन्द्रीय सदस्य के लिए तपन कुमार प्रधान, सुमंत राम, मंगल हांसदा।

अंकेक्षक पद के लिए सिंगराय सोरेन, पूर्णचंद्र सोरेन, मांखनलाल गोस्वामी, विकास कुमार होनहागा। और डेलिगेट प्रतिनिधि में 60 लोगों ने नामांकन किया। इस चुनाव को लेकर पुलिस विभाग में सरगर्मी बढ़ गई है। अपने पक्ष के मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने प्रयास करना शुरू कर दिया है।

You missed