Spread the love

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक सम्मान एवं मिलन समारोह सह वनभोज का किया गया आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ सरायकेला-खरसावां का शिक्षक सम्मान एवं मिलन समारोह-सह-वनभोज जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल मैदान सिरका नीमडीह में जिला अध्यक्ष मानिक हांसदा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव निरंजन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमडीह प्रखंड के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविशंकर महतो, जिला प्रधान सचिव अमित कुमार महतो, संगठन के संरक्षक सुधीर चंद्र महाकुंड, संगठन के उपाध्यक्ष सह राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान, वरीय उपाध्यक्ष अजीत गोराई, सचिव गुरु प्रसाद महतो, गुमला जिलाध्यक्ष किशोर भगत एवं गुमला जिला सचिव महावीर गोप ने अपनी बातों को सम्मेलन में रखा। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया गया एवं आशीष मलिक के द्वारा स्वागत संगीत प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन सुधाकर ठाकुर एवं जय नंदन तिवारी के द्वारा किया गया।

अमित कुमार महतो ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी साथियों का स्वागत अभिवादन किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक एवं शिक्षा के हित में मेरे सामने जो भी काम आता है उसको में पूर्ण सहयोग के साथ आगे बढ़ाता हूं।
संबोधित करते हुए अजीत गोराई ने कहा कि संगठन में जुड़े रहना आज के परिपेक्ष्य में कितना जरूरी है एवं संगठन के उपलब्धियां के संबंध में उन्होंने विस्तृत रूप से बताए। सभा को संबोधित करते हुए संरक्षक सुधीर चंद्र महाकुड ने संगठन के संघर्ष गाथा के बारे में अपनी पूरी बातों को रखा। सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती संध्या प्रधान ने कहा कि अगर कोई शिक्षक अपनी लगन और मेहनत से काम करे तो वह अपना सर्वोच्च मुकाम हासिल कर सकता है एवं सभी काम करते हुए भी संगठन में भी अपना दायित्व का निर्वहन कर सकता है।

सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष माणिक हांसदा ने कहा कि संगठन निरंतर शिक्षकों के हित में कार्य कर रही है। और आने वाले समय में शिक्षकों की जो भी समस्या होगा। उसको संगठन अपने स्तर से हल करने में अपना संपूर्ण योगदान देगा। जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन के कार्य के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। मुख्य अतिथि निरंजन कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों का MACP कितना जरूरी है और एमएसीपी के मुद्दे पर संगठन स्तर से सरकार के सचिवों से बात हो रही है। जल्दी एमएसीपी के मुद्दे पर सरकार का निर्णय आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द से जल्द ग्रेड 3, ग्रेड 4, ग्रेड 7 की प्रोन्नति दे। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित 30 सेवानिवृत शिक्षकों को अतिथियों के द्वारा अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संगठन में बेहतर कार्य करने वाले प्रखंड के अध्यक्षों को संगठन की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

संगठन के जिला उपाध्यक्ष जयराम सिंह सरदार के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर सभा की समाप्ति की घोषणा की गई। एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने सम्मिलित रूप से वनभोज में सम्मिलित होकर भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जवाहरलाल महतो, आनंद माझी, धर्म सिंह मोर, श्रवण सिंह, विभीषण महतो, प्रफुल्ल माझी, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अनिल सिंह, कृष्ण चंद्र साहू, नंदलाल साहू, मंजूषा महतो, गुरु प्रसाद महतो, जोगेंद्र सिंह सरदार, प्रमिला कुमारी आदि शिक्षक शिक्षकाएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed