Spread the love

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने मनाई विनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती…

 सरायकेला: संजय मिश्रा ।

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सीनी इकाई के द्वारा धूमधाम से स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय विनोद बाबू के दिए गए मार्गदर्शन पढ़ो और लड़ो वक्तव्य का स्मरण कर प्रेरणा लेने का दृढ़ संकल्प लिया गया। पढ़ो और लाडो का नारा बुलंद करते हुए ऊपरी दुगनी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अशोक महतो ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो को झारखंड राज्य का मसीहा बताया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महादेव महतो, ललित महतो, रमेश उर्फ मामा, किशोर, ललिन, महेश, प्रकाश महतो, अशोक, समीर, धनंजय, शाहनंद, विद्याधर, जयदेव, दशरथ, प्रवीण, प्रकाश, मनोज, उज्जवल, कन्हैया, मंटू एवं राजेश महतो उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed