Advertisements
Spread the love

जिप सदस्य शंभू मंडल ने जन्म जयंती पर बाबा तिलका मांझी को किया नमन…

सरायकेला संजय मिश्रा: बाबा तिलका मांझी के जन्म जयंती के अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने चौड़ा गांव स्थित बाबा तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि ब्रिटिश शासन के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ते हुए कभी ना समर्पण करने वाले बाबा तिलका मांझी देश के श्रद्धेय स्वतंत्रता सेनानी हैं।

Advertisements

उनके संघर्ष को याद करते हुए राष्ट्रहित में उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जा रहा है। मौके पर स्थानीय मुखिया संगीता हांसदा, पूर्व मुखिया घनश्याम हांसदा, दुर्गा हाईबुरु, दीपक माझी, राजेश हांसदा, बिकल हांसदा, नुनाराम हांसदा, विद्याधर पंडा और शिवराम बास्के की प्रमुख उपस्थिति में बाबा तिलका मांझी की स्मृति में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।

You missed

घाटशिला : इरान के साथ युद्ध अमेरिका और इजरायल का चल रहा है, रसोई गैस का भय यहां सता रहा है !