Advertisements
Spread the love

झामुमो आजसू के नेताओं द्वारा शहीद निर्मल महतो की जयंती पर किया माल्यार्पण…

आदित्यपुर: जगबंधु महतो

Advertisements

झारखंड को अलग राज्य बनाने का आंदोलन करने वाले महान आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की जयंती पर छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत दुर्गा पूजा मैदान में उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करने झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं आजसू पार्टी के कई आंदोलनकारी एवं राजनैतिक नेतागण मौजूद देखे गए। जहां मूर्ति पर माल्यार्पण करते साथ निर्मल महतो अमर रहे का नारा लगाते देखे गए।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो ने बताया कि शहीद निर्मल महतो के खून से झारखंड अलग राज्य बना है। अपने आंदोलन के दरमियान हफ्ते में एक बार वे छोटा गम्हरिया जरूर पहुंचते थे। उनके सपने और आंदोलनों का ध्यान रखते हुए झारखंड की मौजूदा सरकार आदिवासियों और मूल वीसियों को एक साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

वही आजसु पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने बताया कि दुर्गा पूजा मैदान में माल्यार्पण करने के पश्चात उनकी टीम पटमदा के बोड़ाम जाएगी। जहां शहीद निर्मल महतो कि विशालकाय मूर्ति का अनावरण पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस के नेतृत्व में किया जाएगा एवं आगामी चुनाव के लिए आजसू ने कमर कस ली है।

वही जेबीकेएस के राहुल महतो ने बताया कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सरकार होते हुआ भी निर्मल महतो,सुनील कुमार महतो को शाहिद का दर्जा नहीं मिला है। जो काफी दुखद है। अगर जेबीकेएसएस सरकार में आयेगी तो विधासभा से पारित कर इन्हे शाहिद का दर्जा दिया जायेगा।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित