Spread the love

झामुमो राजनगर प्रखंड कमेटी का गठन हुआ; रामजीत कुमार हांसदा(लालू हांसदा) बने राजनगर प्रखंड अध्यक्ष…

सरायकेला Sanjay । राजनगर के झामुमो कार्यालय में शनिवार को नव नियुक्त प्रखंड कमेटी के सदस्यों का स्वागत झामुमो कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर किया। वहीं झामुमो के राजनगर प्रखंड कमेटी में रामजीत कुमार हांसदा उर्फ लालू हांसदा प्रखंड अध्यक्ष मनोनित हुए। जिसकी अध्यक्षता में शनिवार को नवनियुक्त प्रखंड कमेटी के सभी सदस्यों का स्वागत सम्मान किया गया। सर्वप्रथम झामुमो कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष स्व. धर्मा मुर्मु के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात प्रखंड कमेटी के नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही लड्डू बांटे गए। मौके पर नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष रामजीत हांसदा ने जिला कमेटी एवं झारखंड सरकार के परिवहन मंत्री सह सरायकेला विधानसभा के विधायक चंपखई सोरेन का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कग पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है, उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा। एवं पार्टी के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा।

Advertisements

बता दें कि जिला कमेटी के निर्देशानुसार राजनगर प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमें प्रखंड अध्यक्ष रामजीत कुमार हांसदा उर्फ लालू हांसदा, सचिव सोमनाथ गोप, उपाध्यक्ष जोगेश्वर महतो, चतुर्भुज प्रधान, राकेश पति, कुँवर टुडु, सामु टुडु, रमेश पूर्ति को बनाया गया। वहीं प्रखंड संयुक्त सचिव में राय सिंह कुदादा एवं संगठन सचिव अर्जुन मुर्मु और घनश्याम महाकुड़ को बनाया गया। कार्यालय सचिव के रूप में करमु चरण पान एवं प्रखंड कोषाध्यक्ष विजय प्रधान को मनोनित किया गया।

वहीं स्वागत सभा में झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता हीरालाल सतपति ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को आर्शीवाद दिया। इस मौके पर झामुमो के सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed