
निकाय चुनाव से पहले झामुमो ने दिखाई ताकत, सरायकेला-खरसावां में मेयर–अध्यक्ष व वार्ड उम्मीदवारों की घोषणा

रिपोर्टर – जगबंधु महतो
गम्हरिया । राज्य में नगर निकाय चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को गम्हरिया स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने जिले के तीनों निकायों के लिए पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की।
डॉ. महतो ने बताया कि आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए भुगलु सोरेन उर्फ डब्बा सोरेन, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हरिहर लोहार और कपाली नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए सरवर आलम पार्टी समर्थित उम्मीदवार होंगे। उन्होंने कहा कि सभी नाम संगठनात्मक सहमति और विचार-विमर्श के बाद तय किए गए हैं। इसके साथ ही आदित्यपुर नगर निगम के 35 वार्डों, कपाली नगर परिषद के 21 वार्डों और सरायकेला नगर पंचायत के 11 वार्डों के लिए भी पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी की गई । प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य गणेश चौधरी, सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली, अमृत महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू , बेनी माधव महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि झामुमो मजबूत संगठन और जनसमर्थन के साथ निकाय चुनाव में उतरेगी और विकास व जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देगी।

