Spread the love

झामुमो कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन; मंत्री चंपाई सोरेन ने की दीर्घायु होने की मंगलकामना…

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संघर्ष और विचारधारा युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत: चंपाई सोरेन…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सरायकेला स्थित कार्यालय में झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि सानंद कुमार आचार्य उर्फ टुलु की नेतृत्व में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन ने नन्हे बच्चों के साथ केक काटकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।

मौके पर उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के दीर्घायु होने की मंगलकामना करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और विचारधारा युवाओं के लिए आदर्श और प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि आज पूरे राज्य भर में हरसोलस के साथ उनका जन्मदिन मनाया जा रहा है।

मौके पर उपस्थित सानंद कुमार आचार्य, लिपू मोहंती, बड़ा बाबू सिंहदेव, दिनेश साथुआ, शांतनु सतपथी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी द्वारा एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए जन्मदिवस की शुभकामना दी गई। साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चिरायु होने की मंगल प्रार्थना की गई।

Advertisements

You missed