















टीम पीएसएफ से जुड़े छह युवा शतकवीर रक्तदाताओं को जोहार झारखंड एवं ओम कांवरिया सेवा संघ ने किया सम्मानित।











जमशेदपुर- पोटका -संवाददाता अभीजीत सेन
, समाज सेवा के क्षेत्र में विशेष कर श्रावण माह पर सुईयां पहाड़ के पास निशुल्क सेवा शिविर आयोजित करने हेतु एक अलग पहचान बना चुके प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक ओम कांवरिया सेवा संघ, जोहार झारखंड के बैनर तले आज टेल्को रिक्रिएशन क्लब में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में, टीम पीएसएफ के छह युवा शतकवीर रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। जिसमें क्रमश कुमारेस हाजरा-143 बार, मनोरंजन गौड़- 117 बार, रवि शंकर- 113 बार, उत्तम कुमार गोराई, कमल कुमार घोष, अवधेश कुमार वर्मा- 108 बार, सम्मानित किया गया। इन सभी शतकवीर रक्तदाताओं को घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन, समाजसेवी विजय खां, शिव शंकर सिंह, शंभु सिंह, जमशेदपुर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी एवं जोहार झारखंड के पप्पू जी ने अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार ने बारी बारी से सभी शतकवीर रक्तदाताओं का सभी के समक्ष समाज के प्रति योगदान और समर्पण को साझा किया।






