Advertisements
Spread the love

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का संयुक्त जिला अधिवेशन 24 फरवरी को; स्वागत समिति का हुआ गठन…

संजय मिश्रा सरायकेला:

Advertisements

सरायकेला। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सरायकेला-खरसावां शाखा और झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सरायकेला-खरसावां शाखा का संयुक्त जिला अधिवेशन आगामी 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई।

जिसमें महासंघ के जिला मंत्री राजेश कुमार द्विवेदी की प्रमुख उपस्थिति में जिला अधिवेशन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया। इसके तहत विजय कुमार को स्वागताध्यक्ष, राजेश कुमार द्विवेदी को स्वागत मंत्री, अमित कुमार महतो एवं मंगल हेंब्रम को संयुक्त मंत्री, करमू महतो एवं अनिल सिंह को स्वागत मंत्री,

कृष्णा तिवारी, कामेश्वर पड़िहारी, सुरेंद्र कुमार एवं अमर कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सुशीला कुमारी, राजेश्वर पंडित, आनंद कुमार, अमित कुमार महतो, विशु हाईबुरु, प्रदीप कुमार महतो, सूर्यमणि, वीणा कुमारी, चूड़ामणि मुर्मू, बद्री महतो, विक्की गुप्ता, उषा कुमारी, भीम उपाध्याय, हरेंद्र महतो, गुणधार दास एवं मनोज कुमार राम सहित अन्य कर्मियों को स्वागत सदस्य के रूप में नामित किया गया।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर