Advertisements

जमशेदपुर (दीप): कोल्हान और जमशेदपुर के सबसे बड़े अस्पताल एमजीएम के परिसर में उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला ने युवक की जमकर पिटाई करने लगी. महिला को युवक की पिटाई करते देखते ही लोगों की भिड़ जमा हो गई और किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था. इधर भिड़ देख एमजीएम के गार्ड मौके पर पहुंचे और महिला से मामले की जानकारी ली. महिला ने बताया कि वो अपना इलाज कराने आई थी. इसी बीच युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा. उसके शरीर को गलत तरीके से छूने लगा. मना करने पर भी युवक छेड़खानी करता रहा जिसके बाद महिला ने युवक की पिटाई कर दी. इधर एमजीएम के गार्ड ने भी युवक की पिटाई की और उसे अस्पताल से बाहर कर दिया.
Advertisements

Related posts:
राजनगर : जेआईटीएम संस्था ने वार्ड सदस्य एवं स्थाई समिति के अध्यक्षों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्...
SARIKELA NEWS : सुमित चौधरी के प्रयास से क्लियर हुआ बंद पड़ा नाली; स्थानीय लोगों ने लिए राहत की सांस...
क्षेत्र में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच नगर पंचायत कार्यालय द्वारा सैनिटाइजेशन का कराया जा ...

