Spread the love

जमशेदपुर(दीप) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने चोरी के मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में पुलिस ने दीपू लाल और अमित सामद को जेल भेजा है. पुलिस ने इनकी निशानदेही में चोरी किए गए एक पेटी ट्यूबलाइट भी बरामद कर लिए है. दोनों शातिर चोर है और इलाके में छोटी मोटी घटना को अंजाम देते रहते है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश प्रसाद मंडल ने बताया कि बीते दिनों भालूबासा स्थित एक दुकान में एक पेटी ट्यूबलाइट की चोरी कर ली गई थी. इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisements
Advertisements

You missed