Advertisements

150 लीटर महुआ शराब जब्त
जमशेदपुर(दीप): जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है. जहां विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब भट्टियीं को ध्वस्त किया साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब और महुआ जब्त किया है. बताया जाता है, कि विभाग को इस इलाके में शराब भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर विभाग ने छोटा बांकी डैम के समीप दो स्थानों पर छापेमारी की और यहां से सात हजार लीटर जावा महुआ और तकरीबन 150 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. हालांकि दोनों ही भट्टी जंगल के इलाके में संचालित हो रहे थे. इस कारण यहां से किसी की गिरफ्तारी नही हुई है. हालांकि विभाग ने अज्ञात संचालकों के नाम मामला दर्ज कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Advertisements



Related posts:
राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड ...
Saraikela मादक पदार्थों के उपयोग से स्वास्थ्य एवं परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को अवगत करन...
SARAIKELA : कोल्हान के कमिश्नर सह कोल्हान यूनिवर्सिटी के प्रभारी प्रो कुलपति से मिले आर्टिस्ट एसोसिए...
