Advertisements

150 लीटर महुआ शराब जब्त
जमशेदपुर(दीप): जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है. जहां विभाग ने एमजीएम थाना क्षेत्र में छापेमारी कर शराब भट्टियीं को ध्वस्त किया साथ ही बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब और महुआ जब्त किया है. बताया जाता है, कि विभाग को इस इलाके में शराब भट्टी संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर विभाग ने छोटा बांकी डैम के समीप दो स्थानों पर छापेमारी की और यहां से सात हजार लीटर जावा महुआ और तकरीबन 150 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है. हालांकि दोनों ही भट्टी जंगल के इलाके में संचालित हो रहे थे. इस कारण यहां से किसी की गिरफ्तारी नही हुई है. हालांकि विभाग ने अज्ञात संचालकों के नाम मामला दर्ज कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.


Related posts:
झारखण्ड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि 10 जून तक बढ़ा,रांची सहित 9 जिले बंद,15 पर नये गाईडलाईन...
Saraikela News : कोविड-19 बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन कर 40 लोगों को दिया गया बूस्टर वैक्सी...
सरायकेला। जंगली हाथियों के एक दल में नन्हा गजराज सहित 11 जंगली हाथियों का झुंड का उत्पात ......
