Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर (दीप पॉल): भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान के आवासीय कार्यालय में हुए इस मुलाकात में काफ़ी आत्मीयता दिखी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड और विशेषकर जमशेदपुर की राजनीतिक गतिविधियों पर भी चर्चाएँ किये। उन्होंने दिनेश कुमार के संग बीते वर्षों में हुए राजनीतिक गतिविधियों और मुलाकातों पर भी चर्चाएं करते हुए यादें ताज़ा किये। दिनेश कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में कोल्हान सहित मुख्य रूप से जमशेदपुर पर विशेष फ़ोकस करने का निवेदन किया ताकि उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को अन्य राज्यों में पलायन ना करना पड़े। केंद्रीय मंत्री ने दिनेश कुमार के संगठन के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठता की सराहना करते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभाशीष दिये। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार दिल्ली प्रवास पर हैं। केंद्रीय कैबिनेट में पिछले दिनों हुए फेरबदल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। दिनेश कुमार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर बधाई दिया।

Advertisements

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?