जमशेदपुर(दीप) : टाटानगर रेलवे स्टेशन परिसर एक युवक को घूमते हुए सिविल डिफेंस के जवानों ने पकड़ा और उसकी कोरोना जांच करवाई. जांच में युवक कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला. जानकारी के अनुसार आदित्यपुर निवासी वह युवक राउरकेला जाने के लिए बिना टिकट टाटानगर स्टेशन में इधर-उधर घूम रहा था. सिविल डिफेंस जवानों द्वारा पूछे जाने पर उसने अपने मामा को खोजने की बताते हुए राऊरकेला जाने की बात बतायी, जो बेटिकट यात्रा कर रहे थे. कोरोना वायरस पोजेटिव होने पर कोई फाईन नहीं की गई. शीघ्रता से 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे एमजीएम आईसोलेशन वार्ड ले जाकर भर्ती करा दिया गया. मालूम हो झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग और सिविल डिफेंस के द्वारा प्रतिदिन टाटानगर आने वाली सभी ट्रेनों के लगभग 1500 यात्रियों की कोराना जांच डेल्टा वैरियेन्ट को लेकर सख्ती से की जा रही है.
Advertisements

Advertisements


Related posts:
SARAIKELA NEWS : अज्ञात अपराध कर्मियों ने ग्रामीण महिला को मारी गोली; गंभीर स्थिति में रेफर . . .
JAMSHEDPUR NEWS : विश्व पर्यापरण दिवस पर शहर के ब्लेड मैन अखिलेश चौधरी ने औषधि पेड़ लगाकर स्वरोजगा...
Saraikela : मुरुप पंचायत के मुखिया पानो माहली का निधन,शोक की लहर,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जता...
