Advertisements
Spread the love

जुड़को लिमिटेड, नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा अधिकृत कंसल्टेंट रेडियन्ट कंसल्टेंसी के द्वारा 150 करोड़ का डीपीआर तैयार कर समर्पित करने का निदेश…

जगबंधु महतो गम्हरिया:  आज दिनांक:-02.01.2024 को माननीय मंत्री श्री चंपाई सोरेन द्वारा जुड़को लिमिटेड, नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा अधिकृत कंसल्टेंट रेडियन्ट कंसल्टेंसी के द्वारा सरायकेला शहरी क्षेत्र अंतर्गत महत्वाकांक्षी परियोजना मेरिन ड्राईव का प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया तउपरांत कंसल्टेंसी के टीम के द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, नगर पंचायत, सरायकेला के नेतृत्व में स्थल भ्रमण कर सर्वेक्षण किया गया।

Advertisements

इस सर्वेक्षण में मुख्यतः मेरिन ड्राईव – जगन्नाथ मंदिर से कुदरसाई तक एवं कालूराम चौक से अजय सारंगी के घर तक सड़क एवं नाली का निर्माण, मालिक बाँध से आखड़ा शाल तक गार्डवाल सहित सड़क एवं नाली का निर्माण, जगन्नाथ मंदिर से मालिक बाँध सड़क निर्माण, सुबोध हजरा घर से राजीव लोचन घर होते हुए पीएनबी टेनिंग सेंटर तक सड़क निर्माण, जगन्नाथ मंदिर से के०पी दुबे घर तक सड़क निर्माण, 15 सोलर लाईट एवं 200 स्ट्रीट लाईट का शहरी क्षेत्र में अधिष्ठापन हेतु योजनाओं के डीपीआर निर्माण पर चर्चा की गई।

माननीय मंत्री के द्वारा मेरिन ड्राईव सहित कुल 06 (छह) योजनाओं जिसकी कुल प्राक्कलित राशि 150 करोड़ है, का डीपीआर तैयार कर समर्पित करने का निदेश दिया गया ताकि ससमय निविदा की प्रक्रिया आरंभ कि जा सके एवं योजनाओं को मुर्त रूप दिया जा सके। मौके पर विधायक प्रतिनिधि संनन्द आचार्य, रेडियन्ट कंसल्टेंसी के शांतनु दास, सिनियर इंजीनियर, तुहीन अहमद, आर्किटेक्ट एवं अन्य उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित