Advertisements

काण्ड्रा : अमलगम स्टील कंपनी ने अपने सी एस आर फंड से शुक्रवार को पंचायत भवन कांड्रा में 13 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे I पूर्व में ही अंग वितरण के लिए उन्हें चिन्हित किया गया था I
Advertisements


इस अवसर पर पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख अमृता टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया I जिसमें गेट संस्था के बी पी ओ ई प्रशांत कुमार श्रीवास्तव का सहयोग रहा। मौके पर कंपनी के एचआर हेड अमित रंजन सिन्हा, जिला परिषद सदस्य सुधीर महतो, मनोज महतो, मुखिया शंकरी सिंह, उप मुखिया सुबोध सिंह, लक्ष्मण मंडल, प्रियेश गौतम, गौरांग साहू, सरोज महतो, राम महतो, राजकिशोर महतो, भरत महतो, कार्तिक महतो,धीरेन कालिंदी,राजेश मंडल अखिलेश महतो, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित थे ।

