Advertisements
Spread the love

सरायकेला मुख्य मार्ग के कांड्रा मोड़ में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर हुई मौत…

कांड्रा : जगबधु महतो I  एक और जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय में बैठक कर जिले में अत्यधिक हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर मंथन किया गया। इसके बावजूद सरायकेला खरसावां जिला में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Advertisements

बैठक को हुए 24 घंटा भी नहीं बीता की सरायकेला कांड्रा मुख्य मार्ग के कांड्रा मोड में खूंटी नानी घर से अपने घर आदित्यपुर जा रहे 25 वर्षीय सुभाष कर्मकार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मोटरसाइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही कांड्रा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया और वाहन की तलाश में जुट गई।

You missed