Advertisements
Spread the love

ईद मिलाद-उन-नबी पर कपाली नगर कांग्रेस समिति ने दी शुभकामनाएँ

Advertisements

संवाददाता : कल्याण पात्रो 

कपाली : पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद (PBUH) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नगर समिति कपाली की ओर से मुस्लिम समुदाय सहित सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।
कपाली नगर कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष फ़ैज़ जसीम ने अपने संदेश में कहा कि यह पवित्र दिन हमें करुणा, न्याय, समानता और भाईचारे की शिक्षाओं की याद दिलाता है। पैगंबर मोहम्मद (PBUH) का जीवन हमें एकता, शांति और मानव सेवा की राह दिखाता है, जो आज के समय में और भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी सभी धर्मों, जातियों और समुदायों के बीच भाईचारे और एकता को मज़बूत करने के लिए सदैव प्रयासरत है। फ़ैज़ जसीम ने अपील की कि इस अवसर पर सभी नागरिक प्रेम, दया और सद्भावना का संदेश फैलाएँ और एक मजबूत, समानता-आधारित और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें।
अंत में उन्होंने कहा
जय हिंद! जय कांग्रेस!