Spread the love

बूथ सत्यापन को लेकर भाजपाइयों ने की बैठक…

काठीकुंड:झंटू पाल

Advertisements
Advertisements

काठीकुंड: प्रखंड भाजपा मंडल कार्यालय में बूथ सत्यापन को लेकर मंडल अध्यक्ष लालचंद पाल की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में जिला से आए पदाधिकारियों द्वारा चुनाव को लेकर अहम दिशा निर्देश दिये गये.

बैठक को संबोधित करते हुए बैठक प्रभारी पिंटू साह,विधानसभा प्रभारी मार्शल ऋषिराज टुडू,संयोजक संतोष सोरेन ने कहा कि आज सभी वर्गों का समर्थन भाजपा को इसलिए मिल रहा है,क्योंकि बिना किसी भेदभाव के हमारी केंद्र की मोदी सरकार ने सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर काम किया है. कार्यकर्ताओं को जनमानस के बीच लेकर जाने वाले मुद्दों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया.

मौके पर विमला नीपु सोरेन,परमेश्वर हासदा,रावण मुर्मू,मनोज नाग,मुनिलाल भंडारी,कालिदास मड़ैया,राजकिशोर भगत, राजू दत्ता,बिनोद मंडल,अभिजीत सुमन,जहीरअंसारी,समीम,अंसारी, खलील अंसारी,सोम हासदा,सुरेश देहरी,चांदनी देवी,बैजनाथ दास सहित अन्य मौजूद थे।।