Advertisements
Spread the love

तिंरगा यात्रा को लेकर भाजपा ने किया बैठक आयोजित…

काठीकुंड : झंटु पाल

काठीकुंड भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सुमन जी के नेतृत्व में आज रविवार को बाबा सुंदर सिंह मंदिर प्रांगण में तिरंगा यात्रा हेतू एक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा निम्न प्रखंड स्तरीय सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए बिनोद मंडल,खलील अंसारी,जगदीश सिंह, राजकिशोर भगत,नकुल राय,बैजूल मुर्मू ,बिमल दास,दुर्गा भगत ,दुलाल सिंह,पिपीलाल राय,काली राय,राजेश मंडल,गौतम पाल,सोहन मंडल, सहित दर्जनों कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Advertisements

उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही।अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष खलील अंसारी जी ने कहा कि वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सुमन सभी को लेकर चलने वाले जुझारू कार्यकर्ता है,ये सभी कार्यक्राओं के दुःख सुख में हिस्सा लेते हैं और उम्मीद है कि वे अपनी इस प्रकार की छवि को आगे भी बनाकर रखेंगे।उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सभी प्रखंड के विभिन्न गांवों में भाजपा से लोगों को जोड़ने का काम करेंगे और मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराएंगे।