Spread the love

कांग्रेस ने हमेशा वंदे मातरम् के खिलाफ रचा कुचक्र : भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज

Advertisements
Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…….✍️

नामकुम(राँची) । भाजपा राँची ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने प्रेस वार्ता कर कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम से पहले ही यह गीत हर भारतीय के हृदय में बस चुका था और इसके हर शब्द में राष्ट्रप्रेम की भावना झलकती है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वंदे मातरम् को राजनीतिक कारणों से विवादों में घेरा गया। कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए इस गीत के कुछ अंशों को विलोपित किया और मुस्लिम लीग के दबाव में इस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश की।
उन्होंने कहा — “आज का भारत नया भारत है, जहां वंदे मातरम् किसी धर्म, जाति या दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का प्रतीक है।” विनय महतो धीरज ने बताया कि वंदे मातरम् @150 के तहत 7 से 26 नवंबर तक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में निबंध लेखन, चित्रकला, कविता प्रतियोगिता और संविधान दिवस पर विशेष कार्यक्रम शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, सह संयोजक प्रज्ञा भारती, और भाजपा नेत्री जयंती देवी उपस्थित थीं।

You missed