Advertisements
Spread the love

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत और एक गंभीर रूप से घायल …

 

  1. *रिपोर्ट : झंटू पाल

काठीकुण्ड : थाना क्षेत्र के धनकुट्टा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी । जबकि एक अन्य बाइक सवार युवक घायल हो गया ।

Advertisements

 

घटना शुक्रवार देर शाम की है । जानकारी के अनुसार, काठीकुण्ड प्रखंड का शिमड़ा निवासी 29 वर्षीय विजय महली अपने गांव के ही 22 वर्षीय अरुण राय के साथ अपने घर से पाकुड़ की ओर मेला देखने जा रहा था। इसी क्रम में धनकुट्टा गांव के पास बाइक सवार दोनों युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया । बाइक चला रहे विजय की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी ।

 

गंभीर रूप से घायल अरुण को इलाज के लिये नयाडीह स्थित कल्याण अस्पताल ले जाया गया । जहां से बेहतर इलाज के लिए घायल को दुमका रेफर कर दिया गया ।

 

इस मामले में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि, परिजनों द्वारा लिखित आवेदन दिए जाने के बाद अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस तैकिकात में लगी है ।

You missed