Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) भारतीय जनता पार्टी ने खरसावां विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा को दुरुस्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में राजखरसावां से खरसावां तक पदयात्रा निकाली।

खरसावां पहुंचकर राज्यपाल के नाम बीडीओ गौतम कुमार को ज्ञापन सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में कुचाई स्थित बंद पड़े कल्याण विभाग के अस्पताल को जल्द से जल्द चालू करने, खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड़ के अस्पताल का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कर इसे चालू करने, पीपीपी मोड़ पर खरसावां के हरिभंजा में संचालित केंद्र में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मियों की पदस्थापना कर पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध कराने के साथ साथ आईपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने,दितसाही में निर्माणाधीन पीएचसी को अविलंब पूर्ण कर इसे चालू करने, सभी उपस्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक व बेड़ की व्यवस्था करने, खरसावां सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

पदयात्रा में पदयात्रा में मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, महिला मोर्चा की मोनिका घोष, उप प्रमुख अमित केशरी, सुधीर मंडल, मंगल सिंह मुंडा, प्रशांत महतो, होपना सोरेन, बद्री दारोगा, प्रदीप सिंहदेव, मोंटी सेनगुप्ता, मंजू बोदरा, रीता दुबे, जीतवाहन मंडल, मुजाहिद खान, मंगल जामुदा, अभिषेक आचार्य, अभिजीत दत्ता, अश्विनी सिंहदेव, रघुनाथ सिंह, विवेका प्रधान, मनोज शर्मा, प्रकाश मुखी, राजेन्द्र प्रधान, नयन नायक, पिंकी मोदक, मनोज तिवारी, सुशील षाड़ंगी, प्रभा मंडल, अनीसा सिन्हा आदि शामिल थे।


आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड़ के अस्पताल को पूर्ण कर अस्पताल चालू कराने की मांग

जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि खरसावां के आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल का शिलान्यास 11 साल पूर्व हुआ था, लेकिन अब भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। अस्पताल निर्माण के लिए 152 करोड़ रुपए में से 102 करोड़ की निकासी हो चुकी है और अस्पताल का करीब 60 फीसदी भी काम नहीं हुआ है। जल्द से जल्द अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण कर इसे चालू करने की मांग की। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो और उग्र आंदोलन होगा।


कुचाई के कल्याण अस्पताल को चालू कराने की मांग


पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि अर्जुन मुंडा के मुख्यमंत्रित्व काल में कुचाई प्रखंड में अजजा/अजा कल्याण विभाग की ओर से शुरू की गई थी। इसमें लोगों को काफी लाभ मिल रहा था। अब राज्य सरकार के अनदेखी के कारण कल्याण अस्पताल आवंटन के अभाव में बंद हो गई। अब इस अस्पताल में मरीजों का ईलाज नहीं किया जा रहा है। लोग इस कोरोना काल में इलाज के लिये तरह रहे है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के मामले में खरसावां के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

Advertisements

You missed