Advertisements
Spread the love

खरसावां पुलिस के हत्थे चढ़ा जालसाज रोनी नायक, शुक्रवार को अभियुक्त के घर पर पुलिस ने चस्पा किया था इश्तेहार…

खरसावां:खरसावां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जमीन फर्जीवाड़े के आरोपी रोनी नायक को शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय के समीप से दिन के करीब 3‐30 के आसपास धर दबोचा। जिसके बाद खरसावां पुलिस पूछताछ के लिए खरसावां ले आयी। आज उसें जेल भेज दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को ही खरसावां पुलिस ने खरसावां शहरी क्षेत्र के अंतर्गत दितसाई मार्ग स्थित रोनी नायक के घर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था।

Advertisements

अभियुक्त रोनी नायक के खिलाफ खरसावां थाना में कांड संख्या 46/2023 के दिनांक 21 जुलाई 2023 के तहत धारा 406/420/467/ 468/509/34 मामला दर्ज था। इसपर जांच अधिकारी ने न्यायालय से वारंट निर्गत करने की अपील की थी। रोनी के खिलाफ वादी कृष्णा चंद्रा ने धोखाधड़ी कर 5 डिसमिल जमीन की जगह 2.70 एकड़ जमीन लिखा लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। अनुसंधान के क्रम में रोनी नायक के विरुद्ध आरोप सिद्ध होते ही पुलिस ने न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट निर्गत करने का अनुरोध किया था। वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस ने उसके पर डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चस्पा किया था।