Advertisements
Spread the love

खरसावां के शहीदों और खरसावां नरेश स्वर्गीय रामचंद्र सिंहदेव को मरणोपरांत डॉ राममनोहर लोहिया रत्न सम्मान से किया गया सम्मानित…

सरायकेला – संजय मिश्रा ।

Advertisements

खरसावां गोली कांड के शहीदों और खरसावां नरेश स्वर्गीय रामचंद्र सिंहदेव को मरणोपरांत डॉ राममनोहर लोहिया रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसे लेकर रांची के आड्रे हाउस स्थित बिरसा मुंडा पुरनचंद मंच में डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन नई दिल्ली के तत्वावधान आयोजित खरसावां शहीद दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन के हाथों खरसावां नरेश स्वर्गीय रामचंद्र सिंहदेव की पुत्रवधू विजया देवी को और खरसावां गोली कांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय शहीद मांगू सोय के सुपुत्र शंकर सोय को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। उक्त जानकारी देते हुए शंकर सोय ने बताया कि दो दिवसीय उक्त खरसावां स्मरण चतुर्थ राष्ट्रीय विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन रांची विश्वविद्यालय रांची के इतिहास विभाग के सहयोग से किया गया था।

You missed