Advertisements
Spread the love

नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाता उत्साहित हैं: डॉ गोस्वामी

(विश्वकर्मा सिंह) चाकुलिया भाजपा मंडल के शक्तिकेन्द्र प्रभारी एवं संयोजकों की बैठक चुनाव कार्यालय में सम्पन्न हुआ. इस बैठक में बुथ प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा हुई. सभी मतदाताओं तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को पहुंचाने हेतु मतदाता सम्पर्क करने का निर्णय हुआ. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदाता उत्साहित हैं. नरेंद्र मोदी ने विगत 10 वर्षों में देश में गरीबों के जीवन स्तर को उन्नत करने में काफी काम किए हैं. 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास मुहैया कराए गए हैं. देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को सभी बुथों पर विजयी दिलाने के लिए काम करने का आह्वान किया. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, वरीय भाजपा नेता शम्भू मल्लिक, जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक, सुरेश सिंह, पार्थ महतो, दिनेश सिंह, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, संजय दास, देवाशीष मंडल, प्रशांत मल्लिक, भरत पात्र, लखींदर कपाट, उत्तम महतो, संदीप चंद, परिमल दास आदि उपस्थित थे.

Advertisements

You missed