Advertisements

कांग्रेस नेता डाॅ अजय के
बयान पर भड़की बीजेपी,
खरसावां चांदनी चौक में
सोनिया गांधी का फुंका
पुतला ….
खरसावां – कांग्रेस नेता डॉ अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ विवादास्पद बयान दिया है. जिसे लेकर भाजपा गुस्से में हैं. भाजपा नेताओं ने डॉ अजय के बयान को लेकर कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दहन किया जा रहा है ।
Advertisements

इसी क्रम में सरायकेला- खरसावां जिले अध्यक्ष विजय महतो , सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय सिंहदेव के संयुक्त रूप से कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया । इस कार्यक्रम में होपना सोरेन प्रशांत महतो अमित केशरी लाल सिंह सोय लड़ूराम हेम्ब्रम सुशील शारंगी मोजाहिद खान भूपेंद्र सिंहदेव विवेकानंद प्रधान शम्भो राउत सुभाष महतो दुर्जोधन परमाणिक उमेश बोदरा नयन परमाणिक सिद्देश्वर सिंहदेव सहित कई मौजूद रहे।

