Advertisements
Spread the love

कुचाई में कोल्हान नितिर तुरतुंग संस्था ने किया कैरियर काउंसलिंग सह मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन…..

खरसावां (उमाकांत कर) कुचाई प्रखंड क्षेत्र के मारांगहातु पंचायत भवन में मानकी-मुंडा संघ,नौकरी-पेशा समूह और बुद्धिजीवी वर्ग के सहयोग से कोल्हान नितिर तुरतुंग (शिक्षा पर समर्पित सामाजिक संगठन ),चाईबासा एवं स्थानीय निगरानी समिति कुचाई के सौजन्य से संचालित ज्ञछज्.ब्स्।ैैम्ै ,ज्ञन्ब्भ्।प् में मैट्रिक,इंटर और ग्रेजुेएशन के बाद विभिन्न केंद्रीय और राज्यस्तरीय सेवाओं जैसे सिविल सेवाओं, सशस्त्र सेना के विभिन्न अंगों, अर्धसैनिक सेवा के विभिन्न अंगों, राज्य पुलिस,रेलवे,टीचिंग, बैंकिंग,टेक्निकल की पढ़ाई के मार्गदर्शन के लिए कैरियर काउंसिलिंग सह मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार जेराई ने सेना एवं अर्धसैनिक बल में प्रवेश हेतु विस्तृत जानकारी दिये ताकि छात्र-छात्राएं ने आगे आकर देश सेवा में ज्यादा से ज्यादा शामिल हो सके और सफलता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया। मौके पर दयासागर केराई लखिन्द्र भूमिज अंजन कुमार सामड,गोपाल सोय,लखिन्द्र कुम्हार,रबिन्द्र कुम्हार सोहन लाल कुम्हार माझी, राम जामुदा, धन सिंह हेमरम,प्रेम सिंह डांगिल,राम चंद्र सोय,जीत हाईबुरु
हेमंत कुमार सामड वीरसिंह डांगिल आदि उपस्थित थे।

You missed