Advertisements
Spread the love

खरसावां में झारखंड मुक्ति मोर्चा का हुआ मिलन समारोह का आयोजन भाजपा व आजसू के पांच सौ कार्यकर्ता झामुमो का थामा दामन…..

खरसावां –  खरसावां पथ निरिक्षण भवन प्रांगण में झारखंड मुक्ति मोर्चा के मिलन समारोह का आयोजन किया गया.इस मिलन समारोह में झामुमों के नीति व सिद्वांत से प्रभावित होकर खरसावां के पूर्व प्रमुख सह रिडिंग पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अमर सिंह हांसदा,दलाईकला पंचायत समिति सदस्य गोविंद हाईबुरू, बुरुडीह पंचायत समिति सदस्य सुनिता महतो,बुरुडीह मुखिया रोयबारी माझी आदि के नेतृत्व में भाजपा,आजसू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से प्रभावित होकर पांच सौ कार्यकर्ताओं ने झामुमो में शामिल होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया.

Advertisements

झामुमो मे शामिल पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओ को खरसावां विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो, केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. मौके पर श्री गागराई ने कहा कि झामुमों कभी जनता से झूठ नही बोलती. इसलिए जनता इस पर विश्वास करती है.भाजपा की तरह नही है जो चुनाव में कुछ बोलती है और बाद में कुछ करती है.उन्होने कहा कि यह हमारे लिए एवं पार्टी के लिए खुशी की बात है कि आमजनों सहित भाजपा के सदस्यों को भी अब हमारी नीतियों पर भरोसा होने लगा है एवं भाजपा की झूठ की राजनीति से लोग अब तंग आ रहे हैं.श्री गागराई ने कहा कि आप सभी ने जिस हर्षोल्लास एवं ऊर्जा के साथ झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है,उसी ऊर्जा के साथ आप क्षेत्र में जायें और जनता की सेवा करें.इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो,केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो,महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा प्रियंका मंडल,जिप कालीचरण बानरा,बसंती गागराई,रानी हेम्ब्रम,अरुण कुमार जामुदा, अर्जुन गोप,कृष्णा प्रधान,अनूप सिंहदेव,सानगी हेम्ब्रम,धर्मेंद्र सिंह मुंडा,करण सिंह मुंडा,संजू हाईबुरू,बबलू हेम्ब्रम,धानु मुखी, यशोदा गोप,रानी बानरा,मो सलाम आदि उपस्थित थे.

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?