Advertisements
Spread the love

खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने आर्च बिशप विंसेंट आइंद को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं, शांति और भाईचारे का दिया संदेश

Arjun Kumar Pramanik….✍️

नामकुम(रांची) । क्रिसमस के पावन अवसर पर खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने रांची स्थित बिशप हाउस पहुंचकर विंसेंट आइंद से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। मौके पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का जीवन प्रेम, दया और क्षमा का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में शांति, सौहार्द और समृद्धि स्थापित की जा सकती है। उन्होंने आर्च बिशप के साथ क्षेत्र की खुशहाली और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की। आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया और समाज में शांति व मानवता के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर विधायक के साथ कुछ गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

You missed