Spread the love

लोहरदा पंचायत भवन में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संचालक यूनियन की बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा…

खुंटपानी : पंकज महतो

Advertisements
Advertisements

खुंटपानी प्रखंड के लोहारदा पंचायत भवन में मुख्य संरक्षक जनार्दन बालमुचू व अजय कुमार बागती के अध्यक्षता में झारखंड राज्य प्रज्ञा केंद्र संचालक यूनियन पश्चिम सिंहभूम जिला ईकाई की बैठक आयोजित की गई.जिसमें कई मुख्य बिंदु पर चर्चा की गई.बैठक में संगठन को मजबूत करने हेतू चर्चा,संगठन को सुचारू रूप से चलाने हेतू नियम व शर्ते,संगठन की संचालन हेतू नए पदाधिकारियों की चयन,पंचायत सिफ्टेड प्रज्ञा केंद्र संचालक को भविष्य में मिलने वाली लाभ पर चर्चा,

सही काम का सही दाम पर चर्चा,पंचायत भवन में स्थाई रूप से बने रहने पर चर्चा आदि मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया.साथ ही संगठन को सक्रिय रूप से चलाने के लिए निम्न पदाधिकारियों का अधिकृत रूप से चयन किया गया.जिसमें अध्यक्ष बिरसिंह तापे,उपाध्यक्ष सुरेंद्र मुंडा,सचिव फनी भूषण महतो,उप सचिव रॉबिंसन हेम्ब्रम,कोषाध्यक्ष समीर कुमार ठाकुर,सह कोषाध्यक्ष महेश गोप को चयनित किया गया.इसके अलावा संरक्षक पद पर 6 एवं मीडिया प्रभारी में दो व प्रखंड के कार्यकारी सदस्य के रूप में 11 लोगों को रखा गया है.