Spread the love

बड़ा सिगदी में 150वीं बिरसा जयंती पर ज्ञान सांझा मेला का भव्य आयोजन

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर — अभिजीत सेन

जमशेदपुर/पोटका :पोटका के बड़ा सिगदी स्थित बिरसा मुंडा आदिवासी संस्कृति मंच में पर्यावरण चेतना केंद्र और आदिवासी बिरसा मंच के संयुक्त तत्वावधान में 150वीं बिरसा जयंती पर ज्ञान सांझा मेला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार शामिल हुए। उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को जयंती की शुभकामनाएँ दीं।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि “बिरसा मुंडा का संघर्ष हमें जल, जंगल और जमीन की रक्षा के ऐतिहासिक आंदोलन की याद दिलाता है। उनकी विरासत आदिवासी समाज की पहचान है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

कार्यक्रम की शुरुआत नगाड़ा और मादल की थाप पर चार समुदायों के कलाकारों द्वारा सामूहिक प्रस्तुति से की गई। इसके बाद आदिवासी समुदाय के लोगों ने रैली निकालकर पूरे गाँव का भ्रमण किया और पुनः लौटकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

मेले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ज्ञान सांझा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में पारंपरिक खाद्य सामग्री, वन उत्पाद, हस्तशिल्प, और पारंपरिक वैद्यक कक्ष के विशेष स्टॉल लगाए गए।
किशोर-किशोरियों, बच्चों और युवाओं ने इन सभी स्टॉलों पर जाकर पारंपरिक वन खाद्य सामग्री और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

आयोजन में पर्यावरण चेतना केंद्र के निदेशक सिद्धेश्वर सरदार, सचिव विभीषण समाद, गिरिडीह से आए रामदेव विश्व बंधु, अजय सरदार, राकेश सरदार, जगजीवन सरदार, अशोक सरदार सहित गोपाल किस्कु, अनीता सरदार, गौरी सरदार, मानिक सरदार, अर्जुन सरदार, सुरेश सरदार और आदिवासी समुदाय के हजारों लोग उपस्थित रहे।

You missed