
नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही उद्देश्य डालसा
लापूंग में डालसा की डॉन योजना पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Arjun Kumar Pramanik……✍️
रांची । न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा श्री सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर, सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में तथा डालसा सचिव की देखरेख में लापुंग प्रखंड के बोकरोन्दा पंचायत भवन में नालसा द्वारा संचालित योजना ‘डॉन’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएलवी प्रदेशिया महली, प्रतिमा देवी, ललिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।
डालसा के पीएलवी ने विधिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को नशा नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशे की चपेट में आकर युवा अपराध की ओर बढ़ जाते हैं। नशे से तन-धन की हानि होती है और अत्यधिक सेवन से लोग मानसिक रूप से बीमार भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता के माध्यम से नशामुक्त समाज का निर्माण करना ही उद्देश्य है।
डालसा के पीएलवी ने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक वादों का निस्तारण हो सके। पीएलवी प्रदेशिया महली ने प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन एवं वृद्धा पेंशन की जानकारी दी। वहीं प्रतिमा देवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यों से ग्रामीणों को अवगत कराया। पीएलवी ललिता देवी ने पीड़ित मुआवजा योजना के बारे में जानकारी दी।

