
पोटका प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित।

संवाददाता : अभिजीत सेन
जमशेदपुर/, पोटका । झालसा रांची के निर्देश पर पोटका प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायलय जमशेदपुर के न्यायिक अधिकारी माननीय रिचेश कुमार उपस्थित हुए थे। जिनका स्वागत पुष्प वर्षा और शंख ध्वनि के साथ किया गया। सर्वप्रथम रिचेश कुमार एवं प्रखंड बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता वाला द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत फूलों का गुलदस्ता दे कर किया गया। मुख्य अतिथि रुप में उपस्थित रिचेश कुमार(न्यायिक अधिकारी) के द्वारा डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सेवा प्राप्त करने के रास्ता बताया गया और समाज में बसे अंतिम व्यक्ति तक निःशुल्क और त्वरित न्याय पहुंचाने की बात कहा गया।एसिस्टेंट एल.ए.डी.सी के अभिनव कुमार श्रीवास्तब के द्वारा अपने वक्तव्य में साइबर क्राइम से विषय पर कहा गया और सभी को इससे सावधान और सचेत रहने सलाह दिया।डालसा के द्वारा इस शिविर में स्वास्थ विभाग,कृषि विभाग,कल्याण विभाग,आपूर्ति विभाग,विद्युत विभाग,पेंशन विभाग आदि के पदाधिकारी मौजूद थे। शिविर में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चियों के द्वारा अपने हस्तनिर्मित उत्पाद एवं कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया।शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों से स्वीकृति प्राप्त लाभुकों को स्वीकृति पत्र के साथ परिसंपत्ति का वितरण रिचेश कुमार के हाथों से किया गया।।मौके पर जिला न्यायिक अधिकारी श्री रिचेश कुमार,अभिनव कुमार श्रीवास्तब(अस्सिटेंट एल.ए.डी.सी.एस)प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचल अधिकारी सह प्रभारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी निकिता बाला,मनोज कुमार मुर्मू थाना प्रभारी पोटका,राजेश मंडल थाना प्रभारी जादूगोड़ा,प्रखंड आपूर्ति अधिकारी,प्रभारी कृषि पदाधिकारी देवेन महतो,पंचायत राज पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार सिन्हा,बी टी एम कौशल झा,अंचल एवं प्रखंड कर्मीगण,पंचायत प्रतिनिधि गण,समाज सेवी एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,कुरुमीता मुर्मू,सबिता सोरेन,बसंती सरदार,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,गौतम सरदार,दुलाल चंद्र मंडल,सुमित कुमार गोप आदि उपस्थित रहे।

