Advertisements
Spread the love

एसबीयू में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Advertisements

Arjun Kumar Pramanik…..✍️

नामकुम(राँची) । सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, विवि के  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक व  कुलपति प्रो. सी जगनाथन विशेष तौर पर उपस्थित थे। डॉ वर्मा ने अपने संबोधन में विश्व के विभिन्न देशों में हो रहे उथल-पुथल और अस्थिरता का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बावजूद आज यदि हमारा देश मजबूती के साथ खड़ा है और दुनिया में दिनोदिन हमारी साख बढ़ रही है, तो इसमें हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और गणतंत्र का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने भारतीय लोकतंत्र को अनुकरणीय बताते हुए इसे आनेवाली पीढ़ियों से विशेष तौर पर साझा करने की अपील की। विवि के  महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हमें हमारे कर्तव्यों के सतत् निर्वहन की सलाह दी। विभिन्न विश्व स्तरीय विश्वविद्यालयों से सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ हुए एमओयू का जिक्र करते हुए उन्होंने इसे विवि के इतिहास में मील का पत्थर करार दिया। कुलपति प्रो. सी जगनाथन ने उपस्थित श्रोताओं को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विगत एक वर्ष के दौरान एसबीयू की उपलब्धियों और विभिन्न कार्यकलापों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विवि द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के निमित्त किए गए कार्यक्रमों का भी उन्होंने जिक्र किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम की समाप्ति के बाद छात्रों की विभिन्न टीमों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और इंट्रैक्शन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें एसबीयू परिवार के शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर विवि परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।