Advertisements
Spread the love

लोधा चेरिटेबल ट्रस्ट ने नव वर्ष पर जरूरंतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया…

चाकुलिया: विश्वकर्मा सिंह

Advertisements

चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेयी काॅलोनी स्थित गुलगुलिया बस्ती तथा नागालग काॅलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में सोमवार को नववर्ष के अवसर पर स्व. रामप्रसाद लोधा एवं स्व. बिमला देवी लोधा की पुण्य स्मृति में राजेश कुमार लोधा द्वारा नवनिर्मित ट्रस्ट “कमला देवी, बिमला देवी, रामप्रसाद (कबिराम) लोधा चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से जरुरतमंदों के बीच अल्पाहार (नास्ता) का वितरण किया गया.

नाश्ता पाकर बच्चो के चेहरे खुशी से खिल उठे. इस संबंध में लोधा चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया की जरूरतमंदों के बीच इस तरह का सेवा आगे भी जारी रहेगा. इस मौके पर रीता लोधा, डॉ विशाल लोधा, डॉ सुमन लोधा, विवेकानंद लोधा, विक्रम लोधा, नैना लोधा, यज्ञान लोधा, जीविशा लोधा आदि उपस्थित थे.