Spread the love

खेल और संस्कृति का महाकुंभ: कोलाबीरा में 16 टीमों के बीच ₹17 लाख पुरस्कार, भव्य आयोजन की तैयारी शुरू

Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

कोलाबीरा(सरायकेला ) : आदिवासी तिलका फुटबॉल एसोसिएशन कोलाबीरा ने वर्ष 2026 में भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता और विराट टुसू मेला आयोजित करने की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह आयोजन 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। एसोसिएशन के अनुसार प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी, जिसके लिए एंट्री फीस 65,000 रुपये निर्धारित की गई है।

फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल 17 लाख रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम विजेता को 7 लाख रुपये एवं ट्रॉफी, द्वितीय को 5 लाख रुपये एवं ट्रॉफी, तृतीय को 2.50 लाख रुपये एवं ट्रॉफी तथा चतुर्थ विजेता को भी 2.50 लाख रुपये एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फुटबॉल मुकाबलों के साथ-साथ विराट टुसू मेला भी आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा। टुसू मेला में प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय 31,000 रुपये तथा तृतीय 21,000 रुपये रखा गया है।

कार्यक्रम की जानकारी मोहम्मद अख्तर हुसैन और रविंद्र मंडल ने दी। बैठक में शक्तिपद सेनापति, मोहम्मद करीम, शिवनंदन किकू, शिशिर महतो, लक्ष्मण महतो, दुलाल दास, साधन महतो, गणेश लोहर, मुखिया घनश्याम हसदा, दुर्गा हो, भारत महतो, अनादी महतो, श्याम नंदन किस्कू, लक्ष्मण महतो सहित सभी एसोसिएशन सदस्य मौजूद रहे। एसोसिएशन ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के खेल और सांस्कृतिक माहौल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

You missed