
अयोध्या राम मंदिर से लौटने के समय ईचागढ़ में महंत विद्यानंद सरस्वती के काफिले का किया गया स्वागत…
चाण्डिल (बिद्युत महतो) :चाण्डिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु , मिलन चौक राम मंदिर सहित कई जगहों पर मंगलवार को पारडीह काली मंदिर के महंत विद्यानंद सरस्वती को अयोध्या से लौटते समय समाज सेवी व राजनीतिक दलों के नेता व क्षेत्रीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। मिलन चौक स्थित श्री राम मंदिर, सितु आदि जगहों पर जुना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत विद्यानंद सरस्वती ,मेघानंद सरस्वती , पांडे श्री आदि साधु संतों का चरण बंदन ,बुके व भगुआ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

राम मंदिर प्रांगण में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने दल बल के साथ अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बुके देकर सम्मानित किया । वहीं समाज सेवी खगेन महतो ने अपने सहयोगियों के साथ सितु मिलन चौक में भगुआ अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। महंत श्री विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि राम जन्म भूमि में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर 5 सौ वर्षों की लड़ाई के बाद मिला है। उन्होंने कहा कि वहां का दृश्य देखने से लगता है कि फिर से अयोध्या में राम लला का अवतरण हुआ है। उन्होंने कार सेवकों व मंदिर निर्माण के सहयोगीयों का भी भुरी भुरी प्रशंसा किया।

उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सबों को आगे आने की जरूरत है। मौके पर योगेन्द्र नाथ महतो, मनोरंजन ठाकुर, गुरुपद सोरेन, दामोदर सिंह मुंडा,शिवेश्वर महतो, गोपेश कुमार महतो,अक्षय महतो,भगत सिंह मुंडा, दिलीप कुमार दास,गंगामणी देवी, लक्ष्मी कांत कुंभकार,सरत महतो,जितुराम महतो, सुग्रीव महतो,देबु गोराई,संजय महतो, चित्तरंजन महतो, अजित प्रमाणिक,डा॰ सृष्टिधर महतो, परान चन्द्र महतो, उपेन्द्र नाथ महतो, प्रल्हाद महतो आदि लोगों ने माला पहनाकर मंहंत व संतो का स्वागत किया ।

