Advertisements
Spread the love

बड़दांड में हुई महाप्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा आराधना।

सरायकेला। बाहुड़ा घूरती रथ यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम के लिए बड़दांड कालूराम चौक पर रुके महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रविवार को विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़दांड पहुंचे दर्जनों की संख्या में भक्तों ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ सहित बहन सुभद्रा एवं बड़े भाई अग्रज बलभद्र की नंदीघोष रथ पर दर्शन करते हुए पूजा आराधना की।

मौके पर पुजारी पंडित ब्रह्मानंद महापात्र सहित अन्य पुजारियों के दल द्वारा पूजा अर्चना कर भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने भी महाप्रभु के समक्ष बड़दांड में मत्था टेकते हुए पूजा अर्चना कर क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की गई।

You missed