
तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 3 ट्रैक्टर 300 सीएफटी बालू सहित जब्त

सरायकेला-खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। छापामारी के दौरान तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है, जिनमें करीब 300 CFT अवैध बालू लदा हुआ था।
तिरुलडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने छापामारी कर तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया।
जब्त किए गए ट्रैक्टरों में लगभग 300 CFT अवैध बालू लदा हुआ था। सभी वाहनों को थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है और इस मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी ने जानकारी दिया की अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को चलने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी
अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी हाल में अवैध कारोबार को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
तिरुलडीह पुलिस की इस सख्ती से साफ है कि अवैध खनन पर अब प्रशासन की पैनी नजर है। देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार पर कितना अंकुश लग पाता है।
Related posts:

