
सरायकेला-खरसावां पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 30एसआई-एएसआई के तबादले

रिपोर्टर : जगबंधु महतो
कानून-व्यवस्था को धार देने की तैयारी, एसपी निधि द्विवेदी ने जारी किया तबादला आदेश
सरायकेला-खरसावां: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। जिलादेश संख्या 806/2026 के तहत 30 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई एवं एएसआई) का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण करते हुए विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। योगदान के उपरांत अनुपालन प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करना भी अनिवार्य किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर योगदान नहीं करने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
तबादला सूची में विश्वजीत कृष्ण तिवारी, हीरालाल कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय, काशीकांत गोराई, भगवान प्रसाद गौड़ और मनोज कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारियों को आदित्यपुर, सरायकेला, गम्हरिया, चौका, चांडिल, खरसावां थाना, कपाली ओपी, आमदा ओपी तथा दलभंगा ओपी में नई तैनाती दी गई है। वहीं विनोद दुड़ू को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना, अरुण कुमार महतो को गम्हरिया थाना से सरायकेला थाना, नंदनी प्रधान को सरायकेला थाना से खरसावां थाना तथा रोपना राम काशी को गम्हरिया थाना से आमदा ओपी स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण और पुलिसिंग की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि नई तैनाती से विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत एवं जवाबदेह बनेगी।
Related posts:

