Advertisements

कोलाबिरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग में काम करने के दौरान व्यक्ति की मौत

सरायकेला जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत कोलेबिरा स्थित रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी में काम करने के दौरान मौत हो गई यह घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। मृतक का नाम सुरेश महतो बताया जा रहा है।जो की 32 वर्ष का है। खरसवां थाना क्षेत्र बड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।
Advertisements

सूत्रों से पता चला सुरेश महतो नाइट शिफ्ट ड्यूटी में आए थे जो की सुबह 5:30 बजे बीएमसी मशीन साफ करने के दौरान उनका छाती में चोट लग गई। जिसके बाद कंपनी वालों ने आनन फलन में टाटा मैन हॉस्पिटल ले गए । जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
परिवार वालों को जब इस घटना की सूचना मिली तो वे रामकृष्ण फोर्जिंग कंपनी पहुंचे। सूचना मिलने तक मृतक सुरेश महतो के परिवार के साथ मुआवजे की बात चल रही है।

