Advertisements
Spread the love

रक्तदान कर श्री झारखंड सीमेंट के मैनेजर ने बचाई एक मरीज की जान…

सरायकेला: संजय मिश्रा । रक्त की आवश्यकता वाले मरीज बिना पानी साहू के लिए ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप के ब्लड की नितांत आवश्यकता थी। ब्लड बैंक सरायकेला द्वारा इसकी सूचना प्रसारित करने के बाद श्री झारखंड सीमेंट के मैनेजर विकास भारद्वाज ने त्वरित इसके लिए हामी भरते हुए ब्लड बैंक सरायकेला पहुंचकर रक्तदान किया।

Advertisements

जिससे मरीज बिना पानी साहू की प्राण रक्षा हो पाई। मौके पर सरायकेला ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अरधेन्दु कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी ने सुरक्षित तरीके से विकास भारद्वाज का ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप रक्त लेते हुए जरूरतमंद मरीज बिना पानी साहू के लिए उपलब्ध कराया। इस महान कार्य के लिए सभी विकास भारद्वाज का आभार जताया।

You missed