Spread the love

मनोहरपुर (राजकुमार) : मनोहरपुर के वनविश्रामागार में झारखंड मजदूर युनियन का गुरुवार को बैठक किया गया।वहीं बैठक में झारखंड मजदूर यूनियन के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पुर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने आउटसोर्सिंग के कार्यरत कर्मचारियों को कहा की कोरोना काल में आप भी डॉक्टर के साथ मिलकर काम किया है।जो एक महान काम है ।आपलोगों को कोरोना काल का आठ माह का मानदेय नहीं मिला है यह दुर्भाग्य है, इसको लेकर आगर जोबा मांझी या स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आवास के बाहर धारना में भी बैठा जाऐगा।आगर आउटसोर्सिंग कर्मियों को हटाया जाता है तो उसके घर के बाहार भी धरना प्रदर्शन किया जाऐगा। जब से आउटसोर्सिंग से काम लिया जा रहा है तब से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा है।वहीं झारखंड मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल आदित्य ने कहा की झारखंड मजदूर यूनियन और आउटसोर्सिंग के सभी कर्मियों एकसाथ मिलकर मानदेय समेत कर्मियों को हटाने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी।झामयू के नवनिर्वाचित संगठन सचिव अरविंद लोहार ने कहा की केन्द्रीय अध्यक्ष जो जिम्मेदारी मुझे दिया है उसपर खरे उतरने का प्रयास करूंगा।मजदूरों के साथ हमेशा खड़ा रहुंगा।बैठक में आउटसोर्सिंग कर्मी अरविंद लोहार को  झारखंड मजदूर  यूनियन चाईबासा जिला का संगठन सचिव बनाया गया।मौके पर किरीबुरु, सोनुवा, गोईलकेरा,मनोहरपुर के आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisements

You missed