Advertisements
Spread the love

भाजपा महिला मोर्चा की ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय हुई बैठक…

सरायकेला संजय मिश्रा:

सरायकेला। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रश्मि साहू की अध्यक्षता में ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक चांडिल स्थित शीशमहल में की गई। जिसमें विशेष रूप से सभी मंडल स्तर तक महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का सत्यापन जिला प्रभारी रमा सिन्हा के द्वारा किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की तैयारी हेतु भी विचार विमर्श करते हुए लोकसभा स्तरीय महिला सम्मेलन एवं राष्ट्रीय अधिवेशन की रूप रेखा तैयार की गई।

साथ ही पूर्व में प्रदेश और राष्ट्र स्तर से निर्देशित कार्यों की भी समीक्षा करते हुए उन कार्यों में तेजी लाने और सुचारू रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला की प्रभारी सह प्रदेश कोषाध्यक्ष रमा सिन्हा, जिला महामंत्री तरु सिंह मुंडा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता पारित, टुसू महतो, सरला महतो, संध्या रानी महतो, द्विज पदा पारित एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।

You missed